जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में बेरोजगार के लिए खुशखबरी है। सरकारी शिक्षकों की भर्ती से घटाए गए 6 हजार पद बढ़ाने की तैयारी है। शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने हाल ही में ऐसे संकेत दिए। बता दें, युवा लंबे समय से पद बढ़ाने की मांग कर रहे है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया है। वित्त विभाग के मंजूरी मिलते ही आधिकारिक आदेश होंगे। बता दें, सीएम गहलोत के पास वित्त विभाग है। करीब दो महीने पहले सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में 46,500 पदों पर भर्ती की स्वीकृति जारी की। इसके लिए उन्होंने लेवल-1 में 6000 पद बढ़ाकर 21,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की। वहीं, लेवल-2 में 6000 पद घटाकर 25 हजार 500 पदों पर ही भर्ती करने का फैसला किया। इसके बाद विभिन्न बेरोजगार संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए थे।
बजट युवाओं के लिए रहेगा समर्पित - सीएम अशोक गहलोत संकेत दे चुके हैं कि उनकी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने की है। राज्य सरकार ने जो वादें पूरे किए है। उनको पूरा किया जाएगा। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा था कि इस बार का बजट युवाओं और किसानों के लिए समर्पित होगा। युवाओं को लिए बजट में घोषणाएं की जाएंगी। साथ किसानों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएम ने हाल ही में बजट पूर्व संवाद किया है। जिसमें युवाओं और किसानों से राय ली गई।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments