जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिला देहात कांग्रेस सेवादल उत्तर की मीटिंग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल को लेकर ग्राम कालाडेरा प्राइड होटल एंड रेस्टोरेंट कालाडेरा में जयपुर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष लल्लूराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई |
सैनी ने कहा कि जयपुर देहात उत्तर के 1000 कार्यकर्ता सेवा दल की वर्दी में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में दोसा में शामिल होंगे | जयपुर देहात के जिला प्रभारी गौरी शंकर सैनी ने कहा कि जयपुर ग्रामीण सदैव ही अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है भारत जोड़ो यात्रा में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा | मुख्य अतिथि कालाडेरा कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव दौलत सिंह मीणा, नगर पालिका चौमूं के पार्षद अशोक रछोया, पंचायती समिति सदस्य हनुमान सहाय कुमावत, यंग बिग्रेड के प्रदेश सचिव सांवरमल सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरलीधर यादव, भोला राम मीणा, अर्जुन यादव, पूर्व उपसरपंच आमेर विधानसभा के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, शाहपुरा के बनवारीलाल मारवाल आदि ने संबोधित किया |
इस मौके पर श्याम लाल सेन आमेर ब्लॉक अध्यक्ष, भरत बुनकर, जालसू ब्लॉक के गोविंद राम योगी, चौमूं नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल विजयवर्गीय, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज नुवाल, कोटपूतली विधानसभा अध्यक्ष दयाराम गुर्जर, विराटनगर विधानसभा अध्यक्ष उमेश भाटी, ताराचंद गुर्जर पलसानिया, कानाराम तुनवाल, सरवण बागड़ी ,कालूराम खटीक, रमजान रंगरेज, मिलापचंद नारोलिया, कैलाश चंद वर्मा, सीताराम यादव, सुरेंद्र यादव, विकेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments