जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 दिसंबर 2022 को गुरुवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 22 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि - एक और दिन मुश्किल भरा है। बहुत बचकर पार करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका नकारात्मक पक्ष मजबूत है और सकारात्मक पक्ष कमजोर है। हानि के विकल्प ज्यादा है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबाण का पाठ करें, शुभ होगा।
वृषभ राशि - स्वास्थ्य की स्थिति नरम गरम बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। काली को प्रणाम करें।
मिथुन राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम व संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें। गणेश जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि - विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा लो रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि - घरेलू सुख बाधित रहेगा। कोलाहल मचा रहेगा। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम व संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि - रोजी-रोजगार में किया गया प्रयास सफलतादायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि - अनियंत्रित होकर न बोलें। काम भर बोलें। जितनाा बोलें सटीक बोलें। निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि - भाग्य साथ देगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि - खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
मकर राशि - आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। मन शुद्ध व खुशहाल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति उन्नत करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि - उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। व्यवासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि - भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा भी संभव है। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे।स्वास्थ्य, प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








0 Comments