जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक ही ई केवाईसी कराने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है | चौमूं तहसीलदार सज्जन लाटा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चौमूं उपखंड में 45812 किसान पात्र लाभार्थी हैं, जिनमें से 20381 पात्र लाभार्थियों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं करवाई है |
उपखंड कार्यालय चौमूं सूचना सहायक हंसराज यादव ने बताया कि 20381 पात्र पीएम किसान योजना के लाभार्थियों ने 31 दिसंबर तक ई केवाईसी नहीं करवाई तो उन्हें योजना से वंचित कर दिया जाएगा | चौमूं तहसीलदार ने भी सभी पटवारियों को पात्र किसानों को जागरूक करने और ई केवाईसी में सहयोग के निर्देश दिए हैं |
केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पहले वेरिफिकेशन नहीं होता था | मगर अपात्र लोगों द्वारा फायदा उठाने, मृत्यु के बाद भी किसान के नाम से सम्मान निधि राशि बंद नहीं करवाने जैसे मामले सामने आने के बाद पिछले साल से वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया |
किसान को क्या करना होगा :-
इसमें पात्र किसान को अपना आधार कार्ड लेकर ई मित्र किओस्क पर जाना होता है, जहां मशीन पर अंगूठा लगाकर वेरिफिकेशन कराना होता है, ताकि यह सत्यापित हो जाए कि लाभार्थी किसान जीवित है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है | किसानों को यह राशि 4 महीने के अंतराल पर दो - दो हजार करके डीबीटी माध्यम से भेजी जाती है |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments