जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) मुंबई से सटे पालघर में कुछ लोगों ने चलती कार में महिला से छेड़छाड़ की। खुद को बचाने महिला ने कार से छलांग लगा दी। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में उसकी 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बच्ची को चलती कार से बाहर फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला खुद बुरी तरह घायल है।
पुलिस ने कहा- पीड़िता बार-बार बयान बदल रही :-
पालघर में मांडवी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने कार ड्राइवर विजय कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है पीड़ित महिला अपना बयान बार-बार बदल रही है। उसने 3 बार बयान बदला है, ऐसे में मामले की गहन जांच करने की आवश्यकता है। वह घटना स्थल पर लगे CCTV भी खंगाल रही है।
महिला बोली-आरोपियों को नहीं पहचानती :-
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा- "मेरे पीछे बैठा आदमी बार-बार हाथ लगा रहा था। यहां-वहां छू रहा था। मैंने विरोध किया तो उसने मेरे हाथ से बच्ची को छीनकर बाहर फेंक दिया। उसे बचाने के लिए मैं कूद गई। मुझे पता नहीं किसने उसे बाहर फेंका, कार में पीछे 3 लोग बैठे थे। मुझे पता नहीं वो कौन थे।" हादसे के बाद महिला को नालासोपारा के हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया। जहां उसने बताया कि गाड़ी में बैठने के महज 3 किमी. बाद ही उसने छलांग लगा दी। वहीं आरोपी विजय का कहना है कि छेड़छाड़ के दौरान महिला की बेटी उसके हाथ से फिसल गई थी।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments