जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय समरस सृजन संस्थान एवं जयपुर काव्य साधक द्वारा गंगौत्री नगर जयपुर में वरिष्ठ कवि किशोर पारीक 'किशोर' की अध्यक्षता मे आयोजित कवि गोष्ठी में वरिष्ठ गीतकार लक्ष्मण रामानुज लड़ीवाला की लघुकथा संग्रह पुस्तक "तुम्हारे ख़ातिर" का विमोचन किया गया ।
लघुकथाकार रतन राठौड़ ने वाचन प्रस्तुत करते बताया कि लड़ीवाला की लघुकथाएँ जन-जन की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं । अध्यक्ष किशोर पारीक ने सामाजिक सरोकारों की मार्मिक लघुकथाओं का जिक्र किया । गाजियाबाद से आयी कवियित्री ममता लड़ीवाल के संचालन में वरिष्ठ कवियित्री वीनू शर्मा, कन्हैया लाल भ्रमर, किशोर पारीक 'किशोर, महेश भटनागर, डॉ.एस.एन.शर्मा 'निर्भय', ममता लड़ीवाल, अरुण ठाकर, लक्ष्मण रामानुज लड़ीवाला, , रतन राठौड़ और डॉ. जनार्दन शर्मा आदि की रचनाओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया ।
समारोह के अध्यक्ष आद. किशोर पारीक 'किशोर' द्वारा लघुकथा संग्रह का विमोचन कर संग्रह के नाम की सार्थकता बताते प्रशंसा करने, सुंदर गीत, प्याऊ छबील पर लघुकथा और मायड़ भाषा में लोक प्रिय रचना श्रवण करने, सती कन्हैया भ्रमर द्वारा ओजपूर्ण "हिंदी हिंदुस्तान की' सुनाने और बहन वीनू शर्मा की डॉ. जनार्दन शर्मा के साथ स्नेहिल उपस्थिति और सुंदर काव्यपाठ के लिए तहे दिल से आभार और साधुवाद दिया |
रिपोर्ट : सुनील जैन
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments