शहीदों के सम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं - अरविंद जाजड़ा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम अमरपुरा के शहीद श्यामसुंदर दादरवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर आगामी 13 दिसम्बर को आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा रैली के कार्यक्रम को लेकर तहसीलदार ने पोस्टर विमोचन किया | 

कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव अरविंद जाजड़ा कहा कि शहीदों के सम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं और एक शहीद की पुण्यतिथि पर तिरंगा रैली निकालना देश के लिए गर्व की बात है | कार्यक्रम के दौरान महासचिव अरविंद जाजड़ा व एडवोकेट आदित्य पलसानिया ने शहीद के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन किया | 

इस दौरान समिति संरक्षक कालूराम झाझडिया व सदस्य विनोद सैनी ने बताया कि अमरपुरा के शहीद श्यामसुंदर जाट की तृतीय पुण्यतिथि पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा | तिरंगा यात्रा में सभी देश प्रेमी हिस्सा लेंगे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments