गंदे पानी के जोहड़ में गिरने से गाय की मौत, गोविंदगढ़ सरपंच महेंद्र शर्मा पहुंचे मौके पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत व पंचायत समिति गोविंदगढ़-कस्बे के पंचवटी तलाई में एक गाय गिरकर मर गई। गाय के मरने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने वार्ड पंच पूजा देवी को मामले की जानकारी दी। वार्ड पंच व मौहल्ले के लोगों ने सरपंच महेंद्र कुमार शर्मा को समस्या से अवगत करवाया। सरपंच मौके पर पहुंचे और कमल तोसावडा, अजय खटीक, सीताराम कुमावत, कान्हा कुमावत, सतीश वर्मा आदि के सहयोग से मृत गाय को तलाई से बाहर निकाला। 


वार्ड पंच पूजा देवी ने बताया किसी जमाने में यहां बरसाती पानी की तलाई बनी होगी, लेकिन कई वर्षों पहले में गांव का गंदा पानी भी इससे जोड़ दिया गया। अब गंदे पानी के कारण तलाई दलदली हो गई है। गाये व अन्य जानवर पानी के लिए आते है और फंस जाते है। सीताराम कुमावत ने बताया कि तलाई के आसपास रहने वाले परिवारों का जीवन नारकीय हो गया है। बच्चों को लेकर हमेशा तनाव बना रहता है। वार्ड पंच रणजीत यादव ने बताया बरसात के दिनों में तलाई से निकलकर तो विकासनगर और नांगल की ओर जा रही सड़क तक पर पानी भर जाता है। ऐसे में आवागमन में भारी असुविधा होती है। मामले को लेकर कई बार विभिन्न मंचों पर उठाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। 

सरपंच महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद मजदूर तब के लोगों का मौहल्ला आज भी सरकार से सफाई की आस कर रहा है । इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments