जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा की जन आक्रोश यात्रा रविवार को विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में ग्राम पंचायत आलीसर के भूधरदास मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद जन आक्रोश यात्रा सान्दरसर, सीतारामपुरा, मलिकपुर, नृसिंगपुरा, लोहरवाड़ा, अंतपुरा चिमनपुरा तथा वार्ड 1 और वार्ड 2 चौमूँ में पहुँची। जन आक्रोश यात्रा के रथ के साथ विधायक रामलाल शर्मा, यात्रा प्रभारी मंजू शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, मंडल अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जनसम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की खामियों को गिनाया। जन आक्रोश यात्रा में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के कुशासन को लेकर जमकर घेरा। विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रचार किया। 

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 2 गुना वृद्धि हुई है, बलात्कार के मामलों में प्रदेश देश में नंबर वन बन चुका है, कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में राजस्थान को नंबर वन पर ला दिया है, सरकार ने सत्ता पाते ही कर्ज माफी का वादा, बेरोजगारी भत्ता और युवाओं को रोजगार का वादा, संविदा कर्मियों को नियमितीकरण का वादा भी भूल चुकी है। आज सरकार से युवा, किसान, आमजन, कर्मचारी, सहित प्रत्येक वर्ग के लोग पीड़ित, शोषित और परेशान है। विधानसभा क्षेत्र चौमू में जनता द्वारा जन आक्रोश यात्रा के रथ को भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग सरकार के खिलाफ आक्रोशित हैं।

इस मौके पर जनाक्रोश यात्रा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, भाजपा कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत, गोविंदगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, गुलाब लाम्बा, आलोक जांगिड़, सरपंच गौरीशंकर नेतड, पूर्व सरपंच जगदीश यादव, कमल सिंह, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, सरपंच बद्रीप्रसाद यादव, सरपंच प्रभुनारायण यादव, सरपंच रमेश शर्मा, अर्जुन यादव, मुकेश चोपड़ा, पूर्व सरपंच बलवीर शर्मा, बाबुलाल जड़वाल, सांवरमल यादव, बाघसिंह, कर्ण सिंह, कजोड़मल, गिरधारी यादव, महावीर सिंह, छोगाराम यादव, ऋतुराज यादव, वीरेन्द्र सिंह, बाबूलाल बगवाडिया, रिशपाल कुमावत, दिनेश कुमावत, पार्षद बाबूलाल सैनी, बाबुलाल यादव,  मनोज कुमावत, अजित बारावाल, रतन कुमावत रामस्वरूप डागर, राजू कुमावत, सरवन बागड़ा, मंगलचंद बागड़ा, आत्माराम सेन, मूलचंद नरूका, महावीर सिंह नाथावत, रघुवीर शर्मा, गोपाल केसवा, बोदूराम कनिनवाल, सुभाष शर्मा, हनुमान मेहता, शिंभू राम, राजू खोल्ड्या, राम सिंह, गणपत निठारवाल, बहादुर निठारवाल, रवि कुमार, मालीराम, सुरेश, ओमप्रकाश, नंदलाल कुमावत, नानूराम सैनी, बलदेव टांक, विनोद गोदारा, संदीप शर्मा, महेश जांगिड़,  मुकुल अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, अर्पित तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments