कालका माता मंदिर में शुरू हुई फिल्म गीता मेरी माँ की शूटिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रतनगढ़ (संस्कार सृजन) गीता फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बन रही हिंदी एवं राजस्थानी फीचर फिल्म गीता मेरी मा की शूटिंग निकटवर्ती गांव लूंछ के कालका माता मंदिर में शुरू हुई। फिल्म के निर्माता राजकुमार नायक ने बताया कि पिछले दिवस फिल्म की अभिनेत्री सुमन शर्मा, सरोज बरोड़, हीरालाल नायक आदि सहित अन्य कलाकारों पर फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। मंदिर में कालका माता की आरती का फिल्मांकन किया गया। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने आरती में अतिथि कलाकार की भूमिका अदा की। 

इसी प्रकार स्थानीय होटल गुरुजी में फिल्म के आइटम सॉन्ग का फिल्मांकन अभिनेत्री सोनम ठाकुर के साथ किया गया। फिल्म का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी निक्की बत्रा कर रहे हैं। डीओपी विकास सक्सेना हैं। फिल्म के गीत गिरीश भार्गव और हीरालाल नायक ने लिखे हैं। गीतों को आवाज पूजा नायक, पूजा जांगिड बिसाऊ और संतोष कुमार नायक ने दी है। संगीत संतोष कुमार नायक का है। हिंदी व राजस्थानी में पटकथा और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं।  मंदिर में पड़िहारा के सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ ने फिल्म की शूटिंग का शुभारभ किया। उनके साथ भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र प्रसाद हर्षवाल, कान नाथ योगी, भंवर लाल मेघवाल, संजय महाराज सालासर, कुरड़ा राम नायक, करणी सिंह, जगदीश प्रसाद, विनोद सिंह, विमला देवी, शांति देवी, कुणाल कुमार नायक आदि उपस्थित रहे । लूंछ के सरपंच संपत राम नायक ने फिल्म के निर्देशक एवं कोरियोग्राफी निक्की बत्रा, डीओपी विकास सक्सेना, अभिनेत्री सुमन शर्मा, मेकअप आर्टिस्ट मंगल आदि का अभिनंदन किया। 

इस मौके पर निक्की बत्रा के सहायक अनुराग यादव, विकास सक्सेना के सहायक गोस्वामी गोविंद, लाईट मैन महेश कुमार आदि टीम के अलावा फिल्म के आइटम सॉन्ग में सोनम ठाकुर के साथी कलाकार हेमंत कुमार धारू, दिनेश शर्मा, विजय गुलाब, संदीप कुमार मौजूद रहे। फिल्म का संपादन प्रवेश सक्सेना करेंगे। निर्माता राज कुमार नायक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मथुरा, राजियासर, शयानन डूंगरी मंदिर में भी की जावेगी। नायक ने बताया कि गीता मेरी माँ एक आध्यात्मिक फिल्म है। इस फिल्म में डॉक्टर योगिता सक्सेना सहित कई स्थानीय कलाकार अभिनय करेंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments