जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
राजसमंद / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत लगभग 1,00,000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों से शिक्षा विभाग द्वारा तबादला आवेदन पत्र भरवाने के बावजूद, तबादला नीति लागू करने के बहाने आज दिन तक तबादले नहीं किए है जिसके चलते प्रदेश के लाखों शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है और अब प्रदेश का शिक्षक वर्ग 25 दिसंबर 2022 को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र होकर, सरकार के खिलाफ़ आक्रोश रैली निकालने जा रहा है।
प्रदेश का तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्ग सभी 33 जिलों में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक नेता हरपाल दादरवाल की अगुवाई में आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनो का लिखित समर्थन जुटाया जा रहा हैं।
राजसमंद से शिक्षक नेता कैलाश सामोता रानीपुरा का कहना है कि प्रदेश में विगत 5 सत्रों से विशेषकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ही तबादले नहीं किए जाने से इस वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोष है जिसके प्रतिशोध में ही 25 दिसंबर को जयपुर में शिक्षक आक्रोश रैली की जा रही। इसलिए समय रहते बिना किसी तबादला नीति निर्माण के अन्य शिक्षक संवर्गो की तर्ज पर तृतीय श्रेणी शिक्षको के भी तबादले किए जाने चाहिए ताकि शिक्षक अपने गृह जिलों में पहुंचकर अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments