सुकृति वूमन फाउंडेशन और ईटरनल हॉस्पिटल ने पत्रकारों को किया मीडिया पर्सन अवार्ड से सम्मानित

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगर जयपुर में सुकृति वूमन फाउंडेशन और ईटरनल हॉस्पिटल द्वारा ईटरनल हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में "मीडिया पर्सन सेरेमनी 2022" का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडिया पर्सन को मोमेंटो और सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया |


फाउंडेशन की संस्थापक सुमन शर्मा ने बताया कि हम सभी तक हर खबर, हर जानकारी पहुंचाने में मीडिया की बहुत भूमिका रहती है, इसलिए उनके सम्मान में यह आयोजन रखा गया |

इस दौरान हॉस्पिटल के उपनिदेशक डॉ. प्रशांत ने उपस्थित मीडिया बंधुओं को ह्रदय रोग से संबंधित जानकारियां दी | कार्यक्रम के स्पॉन्सर एसओजी सोशल फाउंडेशन से नवीनटांक और प्रिया मोदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब 3 दर्जन से अधिक मीडिया कर्मियों को मीडिया पर्सन अवार्ड 2022 देकर सम्मानित किया |

हमारा वतन समाचार पत्र के संपादक राम गोपाल सैनी को सम्मानित करते अतिथि और आयोजक 

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूनम खंगारोत, डॉक्टर शालिनी माथुर, बसंत जैन, विमला सिसोदिया ने भी अपने विचार प्रकट किए |

हॉस्पिटल मैनेजर विक्रांत और मानसी तिवाडी ने सभी व्यवस्थाएँ संभाली | सीमा वालिया ने प्रभावपूर्ण मंच संचालन किया | सभी मीडिया कर्मियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए और फाउंडेशन का धन्यवाद दिया |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments