उप जिलाप्रमुख के मुख्य आतिथ्य में हुआ तीन दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आमेर तहसील के ग्राम भैरूखैजडा़ स्थित लुनियावास में तीन दिन से चल रही रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

डागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पहली बार राजस्थान सरकार ने ऐसा काम किया कि दादा से लेकर पोता, दादी से लेकर पोती एवं देवरानी से लेकर जेठानी तक सभी ने साथ में टूर्नामेंट खेला है राजस्थान प्रदेश में खेलों का ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिला है। 

इस प्रतियोगिता में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 35 टीमों ने भाग लिया। जिसमें जे. पी. क्लब विजेता एवं बंजरग क्लब उपविजेता रही विजेता टीम को 21000 हजार, उपविजेता टीम को 11000 रुपये का नगद पुरूस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में अतिथियों ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य हरिनारायण गठाला, पुर्व सरपंच पप्पूलाल सैनी, सीताराम शेरावत, सुजाराम गठाला, गोपीराम मण्डोलिया, शिवनारायण गठाला, जीएसएस उपाध्यक्ष रामस्वरूप भुमला, आमेर पटवार संघ अध्यक्ष रामफुल भुमला, ओमप्रकाश मण्डोलिया, धर्म चौधरी, बद्रीनारायण बुनकर, लादुराम बुनकर, आयोजकर्ता राकेश, राहुल, लक्षमण, कृष्ण चौधरी, राकेश मण्डोलिया, शिवराज उदय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments