स्कूलों में नो बैग डे से पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण होने में हो रहा विलम्ब

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को रुचिकर व आनंददायी बनाने के लिए प्रत्येक शनिवार को "नो बैग डे" के रूप में आरंभ किया है | जिस दिन विद्यार्थियों को विभिन्न कालांशो में विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करवाया जाता है । लेकिन, शिक्षण के एक दिवस की प्रति सप्ताह कमी होने के कारण प्रमुख विषयों का पाठ्यक्रम समय पर होने में दिक्कत आ रही है । ऐसे में अप्रासंगिक विषयों जैसे स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कला शिक्षा, कार्यानुभव, राजस्थान अध्ययन, आदि के कालांश हटाकर, मूल विषयों के कालांश बढ़ाने की मांग शिक्षक वर्ग कर रहा है ।

शिक्षाविद कैलाश सामोता रानीपुरा ने बताया है कि आनंददाई व बस्ता रहित शनिवार होने से 16 प्रतिशत कार्यदिवस कम हुए हैं, उस अनुपात मे न तो पाठ्यक्रम कम हुआ और न ही कालांश का भार । इसलिए कुछ ऐसे विषय जो समय के साथ अप्रासंगिक हो चुके है, उनको कालांश भार से हटाना चाहिए । ऑनलाइन काम के बढते बोझ एवं विभिन्न उत्सवो/आयोजनो/प्रभारो के अनुरुप कालांश व्यवस्था का निर्धारण, नये सिरे से होना चाहिए ।

शिक्षाविद कैलाश सामोता ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे के रूप में घोषित करने के बाद विषय अध्यापकों के निर्धारित कालांशो में की कमी हुई है, जिससे पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण कराने में दिक्कत आ रही है । अतः बदली परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य मे निदेशालय को कालांशभार का निर्धारण हेतु नवीनतम परिपत्र जारी करना चाहिए |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments