सुबोध पब्लिक स्कूल में मनाया ग्रांड पेरेन्ट्स डे

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल में आज ग्रांड पेरेन्ट्स डे मनाया गया । कार्यक्रम का आरम्भ नमोकार मंत्र से हुआ तत्पश्चात प्रिंसीपल कमलजीत यादव ने अतिथियों को संबोधित किया । अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को हमें अपने रीति रिवाज व परम्पराएँ तथा उनके पीछे छुपे साइंटीफिक रीज़न भी बताएँ। उन्होंने कहा ग्रेंड पेरेन्टस डे सैलीब्रेशन एक जनरेशन गेप को दूर करने का प्रयास है।

हमारे घर में बुजुर्गों का होना ईश्वर का वरदान है, उनकी सीख हमारे लिए अनमोल है | उन्हीं से जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता है । कार्यक्रम में प्री प्राइमरी,प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये । जैसे म्युजिकल चेयर , बलून गेम, रेंपवॉक, डांस, गाने ,वीडियो मोंटाज के ज़रिए उनकी जिंदगी के विभिन्न रंगों को दर्शाया गया । मुख्य आकर्षण दादा -दादी,नाना  -नानी का रेम्प वॉक रहा तथा  विभिन्न  मनोरजंक  खेल का आयोजन किया गया।  

ग्रेंड पेरेन्ट्स के चेहरे की खुशी दर्शा रही थी वे आज कितना खुश हैं । अपने नन्हें -नन्हें  पोता -पोती की मनमोहक प्रस्तुती को देख कर  वे भावुक हो गए । करीबन सौ से अधिक ग्रेंड पेरेन्ट्स कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने प्रिंसीपल को  धन्यवाद दिया और कहा कि आपने हमें इतना मान-सम्मान दिया | उसके हम हृदय से आपके आभारी हैं ।उन्होंने कहा आप हमारे बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहे हैं | आपने दो पीढ़ी को एक साथ लाने का प्रयास किया है,जो कि सराहनीय कदम है | पाश्चात्य संस्कृति के चलते कही न कही विलुप्त होते संस्कार बड़ों के प्रति आदर प्रेम का भाव कम हो रहा है नैतिक मूल्यों ,संस्कारों को रिश्तों की बगीया में नन्हें बच्चों के अर्न्तमन में आदर प्रेम का पौधा सींचकर बड़ा करना होगा तभी हमारे रीति रिवाज संस्कार परम्पराएँ जीवित रहेंगी |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments