गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) गायों को लंपी रोग से बचाव के लिए अच्छाई संस्था ने सिरसी रोड स्थित मुंडिया रामसर गांव में पशुपालकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया व आवारा गायों को आयुर्वेदिक औषधि दी गई । अच्छाई संस्था अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि यह दुखदाई है कि लंपी रोग से हजारों गायों की मौत हो चुकी है । कार्यक्रम में ठीक हुई संक्रमित गायों के पशुपालकों ने इलाज व बचाव के अपने अनुभव बताए ।
बचाव व इलाज के लिए पशुचिकित्सक की सलाह लेने के साथ आयुर्वेदिक तरीके भी बताए गए । पशुओं से मक्खी मच्छर दूर रखने के लिए नीम का धुआं, फिटकरी नीम के पानी से नहलाना व गायो की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए हल्दी, तुलसी, गिलोय, नीम, कालीमिर्च का सेवन कराया जाना चाहिए । सदस्यो द्वारा सिरसी रोड, वैशाली नगर क्षेत्र में सड़को पर आवारा गायों को आयुर्वेदिक औषधि भी दी गई व निगम पार्षद को सूचित किया ।
इस कार्य में विनीत शर्मा, अशोक वर्मा, कुमार भरत, चमन प्रजापत, उस्मान खान, सुरेश वर्मा, रमेश चौधरी, अनिल चौधरी, पिंटू चौधरी, मोतीराम पुनिया, हनुमान सहाय, लक्ष्मण चौधरी, अनु शर्मा, कौशल्या देवी आदि ने सहयोग दिया ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments