भारत स्काउट गाइड प्रवृति के सफल संचालन हेतु किया विडियो कांफ्रेंस का आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर से प्रदत्त निर्देशों की अनुपालन  सुनिश्चित करने के परिप्रेक्ष्य में  संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संभाग उदयपुर ऐंजिलिका पलात की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक कार्यालय में आगामी 04 से 10 जनवरी 2023 रोहट, जिला पाली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी एवं संभाग स्तर पर भारत स्काउट गाइड प्रवृति के सफल संचालन हेतु विडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया। शुरुआत में जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने सभी शिक्षा अधिकारियों एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड का शाब्दिक स्वागत करते हुए जंबूरी के संबंध में बिंदुवार आवश्यक विस्तृत जानकारी दी। 

पाण्डे ने बताया कि प्रति 04 वर्ष बाद राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी भारत स्काउट व गाइड संगठन द्वारा आयोजित की जाती है। राजस्थान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बजट घोषणा के बिंदु संख्या 44 की अनुपालना में इस बार 66 वर्ष बाद राजस्थान प्रदेश को 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी रोहट पाली में प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट निरंजन आर्य एवं अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश को पूरे भारत एवं शार्क देशों से इस जंबूरी में शामिल होने वाले 35000 स्काउट्स गाइड्स की मेहमाननवाजी करने का शौभाग्य मिला है।जंबूरी आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ राशि आवंटित की है।

वी.सी में उदयपुर संभाग के समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य स्काउट, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक मुख्यालय, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड सम्मिलित हुए। वी.सी. में संयुक्त निदेशक कार्यालय से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पूनम सक्सेना, सहायक निदेशक सुशील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद गोवर्धन लाल खटीक, लक्ष्मण दास वैष्णव एवं भारत स्काउट गाइड संगठन से सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट मण्डल उदयपुर ने उपस्थित रहकर सभी अधिकारियों को जंबूरी के संबंध में पंजीकरण, तैयारी हेतु  आवश्यक विस्तृत जानकारी दी।

संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ऐंजिलिका पलात ने संभाग के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्यतःपंजीकरण करवाने तथा आवश्यक तैयारी एवं मानिटरिंग करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान कर पाबंद किया।

इस अवसर पर  उदयपुर मण्डल के जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स  व गाइड बांसवाड़ा से दीपेश शर्मा, चितौड़गढ़ से चंद्र शंकर श्रीवास्तव, डूंगरपुर से जितेन्द्र भाटी, राजसमंद से छैल बिहारी शर्मा, प्रतापगढ़ से रेखा शर्मा, उदयपुर से सुरेंद्र कुमार पाण्डे, विजयलक्ष्मी वर्मा ने अपने जिले की अब तक की जंबूरी हेतु पंजीकरण की वस्तु स्थिति से अवगत कराया  |इस अवसर पर शिक्षा सभी अधिकारियों को जंबूरी संबंध में शंका समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हुए निर्देशों की शत् प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त निदेशक की प्रतिनिधि पूनम सक्सेना ने सभी को समय पर पालना सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

वी.सी.में अतिरिक्त निदेशक,एवं वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद, कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने भी अपने विचार व्यक्त कर पालना सुनिश्चित करने की बात कही। ऐंजिलिका पलात संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने वी.सी. में जंबूरी के अतिरिक्त स्काउट गाइड प्रवृति के सफल संचालन,वयस्क लीडर प्रशिक्षण,संख्यात्मक,गुणात्मक प्रगति,कोटामनी आदि पर भी विस्तृत चर्चा एवं जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। अंत में सभी का आभार पूनम सक्सेना ने व्यक्त किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments