गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चूरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय, बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में डिप्लोमा इन योग साइंस के चल रहे पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में योगाचार्य शंकरलाल के सानिध्य में डिवाईएस के विद्यार्थी योग की अनेकों कलाएं सीख रहे हैं |
क्षेत्रीय कार्यालय, बीकानेर के निदेशक डा बलवान सिंह भी रोजाना वीडियो कॉल के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। क्षेत्रीय निदेशक डा बलवान सिंह ने बताया कि यह प्रायोगिक संपर्क शिविर, परीक्षा सत्र जून 2022 में पंजीकृत रेगुलर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रायोगिक संपर्क शिविर में प्रशिक्षित व अनुभवी योग काउंसलर योगाचार्य शंकरलाल व सुभाषचंद के द्वारा डीवाईएस कोर्स के विद्यार्थी प्रेक्टिकल व थ्योरी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर की लिखित प्रायोगिक परीक्षा आगामी दिनांक 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी । योगाचार्य शंकरलाल ने विद्यार्थियों से कहा कि आगामी युग, योग एवं आयुर्वेद का स्वर्णीमकाल है। अतः योग विज्ञान का यह कोर्स, अच्छी शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य व रोजगार का अदभुत संगम है नित्य योग आपके जीवन में ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है। योग ही एकमात्र उपाय है जिससे आप निरोगी रहते हैं।
योगाचार्य ने विद्यार्थियों को योगिक जोगिंग, हाथों की कलाई व घुटने आदि की सूक्ष्म क्रियाएं, ग्रीवा संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन एवं खड़े होकर करने वाले आसनों में तिर्यक आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, तिर्यकताड़ासन, त्रिकोणासन आदि आसन व सूर्य नमस्कार तथा भस्त्रिका, अग्निसार, अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि प्राणायाम व हाथों की मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रत्येक आसन, प्राणायाम तथा मुद्रा का उपयोग बताते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में उतार कर स्वस्थ जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने योग प्रैक्टिकल व थ्योरी का बारीकी से अध्ययन किया।
इस दौरान कुछ देर के लिए प्रशिक्षण कैंप में आए पतंजलि योग समिति के चूरू जिला प्रभारी व पूर्व सैनिक अधिकारी डॉ सत्यनारायण झाझडिया तथा चूरू तहसील कार्यालय प्रभारी व पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल ने VMOU द्वारा कॉलेज स्तर पर चलाये जा रहे इस योग विज्ञान कोर्स की उन्होंने बहुत प्रशंसा की।
चूरू जिला प्रभारी डॉ झाझडिया ने कहा कि योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इससे बड़े बड़े असाध्य रोग ठीक किये जा सकते है वहीं तहसील प्रभारी विजय गोठवाल ने VMOU के इस योग विज्ञान कोर्स को आने वाले समय में विद्यार्थीयों के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला बताया उन्होंने लोहिया महाविद्यालय में वीएमओयू के योग विज्ञान विद्यार्थियों के लिए चल रहे प्रायोगिक संपर्क शिविर में विद्यार्थियों की योग कलाओं को देखकर, प्रशिक्षण कार्य को शानदार अभ्यास बताया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments