रुमा देवी स्वयं सहायता समूहाें की महिलाओं को करेगी मोटिवेट

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) राजीविका की ब्रांड एम्बेसडर डॉ रूमा देवी जोधपुर जिला मुख्यालय पर राजीविका से जुड़े स्वंय सहायता समूहो की महिला दस्तकारो से मुलाकात कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

राजीविका जोधपुर के जिला परियोजना प्रबंधक तेज सिंह राठौङ ने बताया कि राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ब्रांड एम्बेसडर डाॅ रूमा देवी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाल पुलिया, चौपासनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के भवन में राजीविका से जुड़े सभी स्वंय सहायता समूहों की आर्टिजन महिलाओं से संवाद कर उन्हें उधमिता विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग, बाजार प्रतिस्पर्धा में आ रही समस्याओं सहित प्रोडेक्ट ब्रांडिग, पैकेजिंग, उत्पादन लागत का आंकलन, प्रोडक्ट क्वालिटी, उत्पादन के उचित मूल्य के गुर बताएगी।

उन्होनें बताया कि इस दौरान ब्रांड एम्बेसडर डाॅ रूमा देवी सेल्फ हेल्प ग्रुपो द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का विजिट कर हस्तशिल्पीयों का हौसला अफजाई कर उन्हें मोटिवेट करेगी।

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments