हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत ''सैनिक उदयवीर का संघर्ष'' पुस्तक की भेंट

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मालवीय राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जयपुर में हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हिन्दी में कार्य करने पर कहा गया। हिन्दी हमारी मातृभाषा है, प्रोफेसर अशोक अग्रवाल ने बताया कि दुनिया के बीस विकसित देश अपनी मातृ भाषा में काम करते हैं, तथा नीचे से बीस अविकसित देश अपनी मातृभाषा में काम नहीं करते हैं। कहने का अर्थ है कि हिन्दी का महत्व बहुत ज्यादा है तथा ज्यादा से ज्यादा हिन्दी में काम करने पर जोर दिया जाए।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक उदयवीर ने अपनी पुस्तक "सैनिक उदयवीर का संघर्ष" मालवीय राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जयपुर में लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के लिए प्रोफेसर गुणवंत शर्मा, प्रोफेसर कैलाश सिंह, प्रोफेसर अशोक अग्रवाल एवं आर्किटेक्चर विभाग में प्रोफेसर महेश स्वामी को सप्रेम भेंट की। यह पुस्तक आज के युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज हैं |

प्रोफेसर अशोक अग्रवाल बताया कि विश्व के श्रेष्ठ 20 विकसित देशों चीन, अमेरिका, जापान, सिंगापुर, स्वीडन, नार्वे से लेकर जर्मनी तक में समस्त शिक्षा एवं शोध सिर्फ और सिर्फ उनकी मातृभाषा में ही होते हैं | अतः उनके विकसित-राष्ट्र बनने में मातृभाषा के प्रति प्रेम के महत्व को समझा जा सकता है | "हमारे बुजुर्गों, नेताओं एवं नीति-नियंताओं ने देश की आजादी के बाद हम पर अंग्रेजी-भाषा को थोपने का जो पाप किया है नई शिक्षा-नीति उच्च-शिक्षा तक में अपनी मातृभाषा हिंदी को अपनाने का अवसर देनें एंव हमें प्रायश्चित करने का अवसर देती है |

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments