चौमूं शहर के NH-52 स्थित हाड़ौता चौराहे के पास हुआ बड़ा हादसा

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर के चौमूं शहर के NH-52 स्थित हाड़ौता चौराहे के पास आज सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से चौमूं के बराला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 

वहीं हादसे के बाद कार ड्राइवर कार लेकर मौके पर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली | टांटियावास टोल प्लाजा हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर बाइक को सड़क से हटाकर यातायात को शुरू करवाया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान चिरंजीलाल सैनी (30) पुत्र पानालाल सैनी निवासी झुंझुनूं के रूप में हुई है। फिलहाल घायल का चौमूं के बराला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। साथ ही चौमूं पुलिस हादसे की जाँच में जुट गई हैं |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments