जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चूरू (संस्कार सृजन) चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद महनसरिया ने कहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रेरणा से गायों की सेवा का कर्म जारी है। पूर्व चेयरमैन गोविंद महनसरिया ने यह बात आज एक सादे समारोह में जिला मुख्यालय पर महनसरिया कुटीर में गायों को लंपी वायरस के बचाव के लिए औषधि युक्त बाजरे की रोटी और लड्डू वितरित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज से लड्डू वितरित किए जा रहे हैं। महनसरिया ने कहा कि बेजुबान गायों की मदद के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद महनसरिया द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रेरणा से पिछले 20 दिनों से गायों को लंपी से बचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉक्टर प्यारेलाल दानोदिया, पार्षद अंजनी शर्मा, हाजी अली भाटी, विनोद खटीक, खालिद, पूर्व पार्षद ताराचंद बाठिया, सुनीता बाकोलिया, पवन महनसरिया, संजय बाजार, राजकुमार सारस्वत, मगतू राम, मोहन ट्रेलर, शेरखान मलखान, लक्ष्मण सिंह न्योल, ताराचंद महनसरिया, आसाराम बसेर, जीतू महनसरिया सहित अनेक जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- राजेंद्र सिंह
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments