जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं (संस्कार सृजन) क्षैत्र में किसान यदि खाद, बीज एवं दवाई के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर हो जाए तो संपूर्ण गांव को जैविक बनाने मे समय नहीं लगेगा। उक्त विचार गुरुवार को जैविक खाद बनाने का पहले से ही कई वर्षों से चलता आ रहा है इसमें प्रगतिशील किसानों ने बताया कि जैविक खेती से बीमारियां नहीं पनपती है |
प्रगतिशील किसान गिरधारी लाल बागड़ा व तेजकरण खातोदिया ने बताया कि इस जैविक खेती से अनाज भी अच्छा निकलता है और आजकल तो असल ऐसी हो गई जिसमें दवाई नहीं देने पर फसल की उपज नहीं होती इसलिए जैविक खाद जरूरी हो गया जिससे खानपान भी अच्छा मिल सके |
इसी प्रकार देवथला गांव मे जगदीश कनीनवाल के खेत पर आयोजित मीटिंग मे कट्स के राजदीप पारीक ने व्यक्त किए।ग्राम देवथला के प्रगतिशील जैविक किसान जगदीश प्रसाद के फार्म पर परंपरागत बीजों को सुरक्षित करने हेतु बीज बैंक की स्थापना के लिए क्षेत्र में जैविक खेती करने में रुचि रखने वाले किसानों की एक दिवसीय मीटिंग का आयोजन कट्स जयपुर एवं (आत्मा) संस्था जगमालपुरा के द्वारा आयोजित किया गया।
राजदीप ने किसानों को परंपरागत रूप से किए जाने वाले बीज सरंक्षण का महत्व व उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विनोद ने संस्था की जानकारी देते हुए किसानों के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। कृषि पर्यवेक्षक कैलाश एवं उमेश ने बीज बैंक हेतु बीजों का चयन व रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। बीज बैंक मे जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा उत्पादित जैविक बीज संग्रहित किया जाएगा एवं इसका उपयोग भी नियमानुसार किसानों को उपलब्ध रहेगा जिससे किसानों को कम लागत में शुद्ध व सही गुणवत्ता का बीज उपलब्ध होगा | कार्यशाला मे पंद्रह किसानों को बीज वितरण किया गया जिससे बीज बनाकर दुगुनी मात्रा का बीज बैंक मे जमा किया जाएगा।
कार्यशाला में जगदीश कनीनवाल, रामेश्वर लाल घोस्ल्य, दुलाराम, जगमालसिंह डॉक्टर ब्रजमोहन, छोटी देवी, नाथी देवी, जगदीश झाझडिया, जमन लाल व आलीसर के किसान गोपाल लाल , महेन्द्र कुमार , जयनारायण , मालीराम बी.एस .यादव,कजोड मल, कालूराम , रामस्वरूप , लाल चन्द रामकरण ने भाग लिया |
रिपोर्ट :- भगवान सहाय यादव
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments