कृषि पर्यवेक्षक कृषि विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी - कृषि मंत्री लालचंद कटारिया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति दवारा राजस्थान के सभी जिलों से आए हजारों कृषि पर्यवेक्षको ने यशस्वी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आईदान सिंह कविया का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास पर अभिनंदन हेतु पहुंचे ।

मुख्यमंत्री आवास पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का अभिनंदन किया गया । कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक विभाग की पहली और मजबूत कड़ी है और समय-समय पर नई भर्तियां की जाएगी जिससे किसानी हित में कार्य हो सके।

उल्लेखनीय है कि कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति राजस्थान द्वारा काफी दिनों से आंदोलन, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन करने के पश्चात जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने कृषि पर्यवेक्षक की मांगो को ध्यान में रखते हुए हैं कर्मचारी हित में घोषणा करते हुए एक वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक के 2500पद , सहायक कृषि अधिकारी के 201 नवीन पद सृजित किए गए । साथ ही वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षको की पे ग्रेड 3600 करने, कृषि अधिनस्थ सेवा में पदोन्नति कोटा 60% करने, पुरानी पेंशन बहाली करने, वर्ष में दो बार डीपीसी तथा RGHS योजना लागू की गई। 

अभिनंदन एवं स्वागत समारोह में समारोह के मौके पर प्रदेश के सभी जिले के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित प्रत्येक जिले से 200 से 500 कर्मचारियों ने भाग लिया । सभी जिला अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष आईदान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपकी जीत का प्रमुख कारण यह हैं कि आपने धैर्य बनाए रखें और संगठन को मजबूती प्रदान की। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ है |

संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी जेपी मीना गुवारडी ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आनंद सिंह, कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति संयोजक डॉ शंकर लाल , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह ,कृषि स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह चौधरी, समन्वय समिति के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, रागा के महामंत्री बृजपाल सिंह चौहान, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के महामंत्री महेंद्र शर्मा, रागा के प्रांतीय मीडिया प्रवक्ता मुकेश त्रिपाठी, संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशन गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने कृषि पर्यवेक्षको  को संबोधित किया | मंच संचालन महेश व्यास ने किया ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments