जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने और उन्हें सेवा भाव से जोड़ने के लिए संत महात्माओं ओर देश के महापुरुषों की जीवनी से विद्यार्थियों को संदेश देने के लिए सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संत गुरु रविदास जी के 644 वीं जयंती वर्ष के अवसर में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन भवानी निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरलीपुरा जयपुर में आयोजित किया गया।
संस्थान सचिव व कार्यक्रम संयोजक रामदयाल सैन ने बताया कि सन्त रविदास के जीवन व उनके बताए सामाजिक सौहार्द के विचार को युवा पीढ़ी तक पहुचाने के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह सिसोदिया उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र जयपुर, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. धर्मवीर चंदेल उपस्थित रहे |
वही मुख्य अथिति ने संत गुरु रविदास जी के जीवन व उनके द्वारा मार्ग समरसता और सामाजिक सोहार्द के साथ चलने का आह्वान किया | कार्यक्रम में विचार गोष्ठी से पूर्व आयोजित निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरुस्कार व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। वही संस्थान के युथ कनेक्ट, ग्रीन इंडिया एक व्यक्ति एक पौधा अभियान एवं ग्रीन इण्डिया के तहत पौधरोपण कर विद्यार्थियों को ओषधीय पोधो का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मीना बंसीवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को संविधान की उद्देशिका पढ़कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्थानीय समिति उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना अग्रवाल, राजेश स्वामी, सुमन शर्मा, संस्थान कार्यकर्ता लोकेश बुनकर, पुरूषोतम सैनी, सत्यप्रकाश सहित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004









0 Comments