जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जालसू / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा के आह्वान पर कल सुबह 10 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन (संपूर्ण असहयोग आंदोलन) प्रारंभ किया जाएगा।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर उपशाखा जालसू के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम जाट व मंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार का कोई राजकीय कार्य नहीं करना है। हमको इसलिए कह रहे है क्योंकि हमारे साथ राजस्थान सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री के आश्वासन पर उनके कार्यालय के उच्च अधिकारियों द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को उच्च स्तरीय समझौता किया गया था। इस समझोते में हमारी महत्वपूर्ण मांगों पर एक माह में आदेश जारी करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई आदेश जारी नही किए गए।
इसके पश्चात हमारे विभाग के मंत्री द्वारा भी स्व हस्ताक्षरित लिखित समझौता करते हुए हमारी मांगों पर 30 से 45 दिवस में आदेश जारी करने की पूर्ण सहमति व्यक्त की गई थी लेकिन दोनों ही बार हमारे साथ न्याय नहीं हुआ। इसलिए हम अपनी मांगों पर सरकार के ध्यानाकर्षण तथा मुख्यमंत्री एवं मंत्री के वचन की सुरक्षार्थ संघर्ष करने को विवश है। कल प्रत्येक ब्लॉक पर संकल्प एवं शपथ दिवस मनाया जाएगा। संगठन के आगामी निर्देशों तक कोई राजकीय कार्य नहीं करने का संकल्प दिलवाते हुए संकल्प एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाएंगे। वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन के इस चरण में हम पूर्णतया कलम बंद असहयोग आंदोलन किया जाएगा। किसी को भी ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य नहीं हो पायेंगे ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments