6 अगस्त से 20 अगस्त तक मनाया जाएगा शिक्षक संघ का हरित पखवाड़ा, 50 हजार छायादार पौधें लगाने का रखा लक्ष्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश स्तरीय हरित पखवाड़ा 6 अगस्त से 20 अगस्त तक मनाया जाएगा | हरित पखवाड़े के संचालन के लिए संगठन के मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री मुकेश मीणा हाटवाल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है | प्रभारी मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की प्रदेश स्तरीय 15 दिवसीय हरित पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश में 50 हजार छायादार पौधों को लगाने व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है |

हरित पखवाड़ा के सफल आयोजनार्थ संगठन के सभी जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए है की अपने जिले में सघन वृक्षारोपण करवाएं साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समाज व विद्यार्थियों में जागृति लाने हेतु प्रयास करें | जयपुर महानगर के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह फागणा, जयपुर प्रथम के अध्यक्ष बैरवा जयपुर द्वितीय के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव व जिलामंत्री अमित योगी के अनुसार जयपुर जिले में 5000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है |

चौमूं तहसील प्रभारी हनुमान सहाय खटीक को बनाया गया व सह प्रभारी राम चंद्र निर्वाण व विजय बुनकर को बनाया गया है | चौमूं तहसील प्रभारी व अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक ने बताया की उपशाखा के पदाधिकारियो व शिक्षकों द्वारा 1000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा | इस दौरान तैयारी बैठक में सभाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश महासमिति सदस्य गोविन्द बराला, हरि राम मीणा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र निर्वाण, उपाध्यक्ष विजय बुनकर, बाबू लाल मौर्य, मुकेश सेठी आदि लोग मौजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments