जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्व भारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राध्यापिकाओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहां से रवाना हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के नेतृत्व में इस दल ने सालासर, सरदारशहर स्थित महाप्रज्ञ आर्ट गैलरी व पीठ का बालाजी आदि प्रसिद्ध धर्मस्थलों का भ्रमण करके महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सरदार शहर के आचार्य महाप्रज्ञ दर्शन आर्ट गैलरी में दो आडिटोरियम में भ्रमण किया गया।
इसमें छात्राध्यापिकाओं ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ के जीवन के सम्पूर्ण वृतांत के बचपन से लेकर समाधि तक के इलेक्ट्रोनिक माॅडल्स का अवलोकन किया और उनके जीवन की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने लघु वतचित्र भी इस सम्बंध में देखा। यह सब वहां के प्रभारी गाइड बजरंग सैन ने सभी को पूरी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की, जिनका समाधान प्रो. जैन व अन्य प्राध्यापकों ने किया। छात्राओं ने सालासर बालाजी धाम व पीठ का बालाजी धाम का भ्रमण करके इन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की तथा दोनों स्थानों का इतिहास, महतवपूर्ण घटनाओं एवं धार्मिक आस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण दल में 60 छात्राध्यापिकओं के अलवा प्रो. बीएल जैन, डॉ. अमिता जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. बी. प्रधान, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, डॉ. गिरीराज भोजक आदि लोग उपस्थित रहे ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments