लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व जीएसटी के विरोध में कांग्रेस ने बोला भाजपा पर हल्ला, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, बेरोज़गारी व जरूरी सामानों पर लगाए गए जीएसटी और केंद्र भाजपा सरकार द्वारा ईडी दुरुपयोग करने पर चौमूं के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व चौमूं नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। 


पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर से लेकर दालें, खाद्य तेल जैसे जरूरतमंद वस्तुओं के बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 


प्री पैकेज अनाज, आटा, शहद, दही जैसे आवश्यक वस्तुओं पर गलत ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ गई है। देश में बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ आसमान छू रही है। 

केंद्र भाजपा सरकार बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है | जिससे शहरों, गांवों, संगठित व असंगठित क्षेत्रों में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। 

इसके अलावा विवादास्पद, खराब कल्पना और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्नीपथ योजना, जिसमें कई जोखिम है साथ ही सशस्त्र बलों की लंबे समय से चल रही है परंपराओं और लोकाचार को नष्ट कर दिया गया है। 

केंद्र सरकार विपक्षी दलों को प्रताड़ित करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तारी दी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस कार्यकर्ता सहीत आमजन लोग मौजूद रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments