साइबर सुरक्षाः राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्व भारती संस्थान के शिक्षा विभाग में विश्वविद्यालय अनुदान (यूजीसी) द्वारा निर्देशित साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर “साइबर सुरक्षाः राष्ट्रीय सुरक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विडियो क्लिप्स के माध्यम से सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन लाॅटरी फ्रॉड, फर्जी जॉब स्कैम, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट फ्रॉड तथा इनसे बचाव के उपायों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. बनबारीलाल जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा का पर्याय बन चुकी है। साइबर अपराध व्यवसाय का रूप धारण कर चुका है, जिससे हम पूरी तरह सतर्क रहकर ही अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा कर सकते हैं तथा इस प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने प्रारम्भ में कार्यक्रम का परिचय प्रदान करते हुए कहा कि हमें इंटरनेट नैतिकता का पालन करना चाहिए। साइबर अपराधों से न केवल स्वयं को बल्कि अपने मित्रों एवं परिजनों को भी अवगत करना चाहिए। यदि किसी कारणवश साइबर अपराध के शिकार हो जाएं, तो तुरंत ही इसकी शिकायत 1930 पर कॉल करके दर्ज कराएं। कार्यक्रम में डॉ. विष्णु कुमार, प्रमोद ओला एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments