समाज सेवी पूनम खंगारोत को मिला बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में गलता पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश आचार्य जी महाराज के सानिध्य और ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत एवं अनिल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवी पूनम खंगारोत को सम्मानित किया गया |

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी तथा विशेष अतिथि जयपुर नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | 


कार्यक्रम संयोजक महेश वाधवानी एवं कार्यक्रम संयोजक मोनिका जुनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में देश विदेश से विद्वान ज्योतिष आचार्यों एवं कई नामचीन हस्तियों जैसे ज्योतिष सेलिब्रिटी,टीवी सेलिब्रिटी, देश के नामचीन पत्रकार, न्यूज़ एंकर, पुलिस विभाग,समाज सेवियों का अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ज्योतिष महाकुंभ में विशेष सम्मान से नवाजा गया। 

इसी क्रम में पूनम खंगारोत फाउंडर डायरेक्टर दया दृष्टि फाउंडेशन को बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments