भाजपा गोविंदगढ़ मंडल की कार्यसमिति का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल गोविन्दगढ़ की कार्यसमिति का आज आयोजन हुआ। उद्धघाटन सत्र में कार्यसमिति में पहुंचे कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने राजस्थान की राजनीति में वर्तमान हालातों की समीक्षा और आगामी कार्य योजना को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 


विधायक रामलाल शर्मा ने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने 75वे अमृत महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हर घर तिरंगा अभियान को सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ संपन्न करें और हर घर तक संपर्क करने का पूर्ण प्रयास करे। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन संरचना में हमारी भूमिका और 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर और बूथ सशक्तिकरण अभियान की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सतवीर यादव, मंडल प्रभारी नरेश यादव, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, मंडल उपाध्यक्ष कजोड़ चोपड़ा, किसान मोर्चा के भंवर देवंदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश यादव, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच रमेश शर्मा, व्यापार मंडल के जिला सह संयोजक सुरेश अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर कुमावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा, गौरव धीजपुरिया, किशन शर्मा, त्रिलोक लोचिब, मोहन बराला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments