जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम इटावा भोपजी में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य समापन श्री ब्रह्म पीठाधीश्वर महाराज बिरदीचंदजी,महंत बजरंग दास और मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत के सानिध्य में संपन्न हुआ |
25 जुलाई को तालाब वाले बालाजी से महिलाओं ने डीजे की धुनों पर नाचते- गाते कलश यात्रा निकाली थी जो साईं मंदिर में आकर आरती के साथ संपन्न हुई थी | श्री ब्रह्म पीठाधीश्वर महाराज बिरदीचंदजी ने सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया | कथा स्थल पर संत,महात्मा और कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की | गाँव के महिला और पुरुषों ने बड़ी ही लगन से कथा का श्रवण किया |
मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने बताया कि पान वाले बाबा के सान्निध्य में राजपूत समाज श्मशान स्थल पर स्थित महाशक्ति संज्या सती माता मंदिर में पौधारोपण भी किया गया | कल पूर्णाहूति के साथ कन्या प्रसादी का आयोजन किया जायेगा |
इस मौके पर सरपंच ममता बराला, सरपंच प्रतिनिधि मोहन बराला, यज्ञ आचार्य विकास शास्त्री, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जोधपुर कंचन टांक, रविन्द्र सिंह ईटावा, लीला राम मीणा, दिव्या पारीक, भूपेंद्र सिंह ईटावा, मोहन शर्मा, संजय पारीक, पण्डित मुरारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments