सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली / जयपुर (संस्कार सृजन) राहुल गांधी से ईडी पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी नेता को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

सचिन पायलट को समर्थक विधायकों और नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पायलट को समर्थकों के साथ नरेला थाने ले जाया गया है। पायलट समर्थकों के साथ एआईसीसी दफ्तर जा रहे थे। मुख्यालय के बाहर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके समर्थक विधायक मुकेश भाकर और वेदप्रकाश सोलंकी पुलिस से भिड़ गए।

पुलिस से झड़प के बाद पायलट के साथ विधायक मुकेश भाकर, वेदप्रकाश सोलंकी, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, युवचा नेता अभिमन्यु पूनिया, अनिल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

पायलट बोले- तानाशाही पर उतर आई है केंद्र सरकार
सचिन पायलट ने कहा- हम अपने पार्टी दफ्तर जाना चाह रहे थे, हमें पार्टी मुख्यालय जाने से पहले ही डिटेन कर लिया। क्या हम अपने पार्टी मुख्यालय ही नहीं जा सकते, यह लोकतंत्र में गलत है। य​ह निंदनीय है। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है, कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।

पायलट बोले- तानाशाही पर उतर आई है केंद्र सरकार
सचिन पायलट ने कहा- हम अपने पार्टी दफ्तर जाना चाह रहे थे, हमें पार्टी मुख्यालय जाने से पहले ही डिटेन कर लिया। क्या हम अपने पार्टी मुख्यालय ही नहीं जा सकते, यह लोकतंत्र में गलत है। य​ह निंदनीय है। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है, कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।

तीन दिन से कांग्रेस का विरोध जारी, कल राजभवन का घेराव करेंगे कांग्रेस नेता

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस का विरोध जारी है। पिछले तीन दिन से दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक भारी पुलिस तैनात है। तीन दिन से दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

कल से कांग्रेस मुख्यालय में भी नेताओं-कार्यकर्ताओं के नहीं जाने दिया जा रहा है। राहलु गांधी से ईडी पूछताछ और एआईसीसी मुख्यालयों में पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ कल कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानियों में राजभवनों के घेराव का फैसला किया है। जयपुर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन और सभा करेंगे। 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments