पेयजल समस्या को लेकर आरएलपी का जबरदस्त धरना प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर की चौमूं नगरपालिका में पेयजल समस्या गहरा गयी है। पेयजल समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई और पेयजल समस्या समाधान की मांग करने लगे।

 
पेयजल किल्लत से परेशान आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर आकर सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी हेमराज मय जाप्ता धरना स्थल पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया | करीब 1 घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में बताया कि शहर में दिन-प्रतिदिन पीने के पानी का संकट बढ़ रहा है और इसका कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका ने नई पाइप लाइन डाल दी है फिर भी आमजन को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी अपने निजी प्रयासों से 6 से 7 करोड़ रुपए की पाइप लाइन डलवा चुके हैं, लेकिन अभी तक इन पाइप लाइनों में पानी नहीं आया है। 

चुनावी वादों के समय बीसलपुर का पानी लाने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक बीसलपुर से जोड़ने की प्रक्रिया अधूरी है। इतना पैसा दोनों पार्टियों ने मिलकर पाइप लाइनों में खर्च किया | अगर इन रुपयों से बोरवेल करवाए जाते या कहीं अन्य जगह से पानी की स्कीम बनाकर लाने का प्रयास करते तो आम जनता को इस भीषण गर्मी में पेयजल की गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। 

इस मौके पर आरएलपी कार्यकर्ता रामबाबू गोरा, लालचंद झाझड़ा, मुकेश घौसल्या, पप्पू बर्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments