जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में पड़ोसी दो युवकों के 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घर में घुसकर नाबालिग का किडनैप किया गया। पास ही दुकान में ले जाकर दोनों युवकों ने रेप किया। चौमूं थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ हेमराज ने बताया कि ग्राम जाहोता चौमूं निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। जाड़ोता निवासी विकास और अजय ने उसकी 15 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि 21 मई की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे आरोपी विकास और अजय घर में घुस आए। उसकी नाबालिग बेटी को सोते समय मुंह बंद कर घर से उठा ले गए। किडनैप कर पास ही टैंट की दुकान में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बच्ची के साथ दरिंदगी कर दोनों आरोपी वहां से भाग छूटे। डरी-सहमी बेटी भी रात के समय ही घर आकर सो गई। पिछले काफी दिनों से बेटी गुमशुम व डरी दिखाई दे रही थी। गुरुवार को परिजनों ने दबाव डालकर पूछा। पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ ही दरिंदगी के बारे में बताया। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विकास और अजय ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें उनके एक दोस्त ने उनकी मदद की।
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments