हैदराबाद में सियासी रसूख वाले तीन नाबालिगों ने नाबालिग लड़की से मर्सिडीज में किया गैंगरेप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

हैदराबाद (संस्कार सृजन) हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन नाबालिगों ने मर्सिडीज में लड़की के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक विधायक का बेटा है। हालांकि, पुलिस इस गैंगरेप में उसके शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी 11वीं-12वीं के छात्र हैं और सभी का बैकग्राउंड सियासी रसूख वाला है।

घटना 28 मई की है। लड़की के पिता ने बुधवार 1 जून को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पब में थी हाईप्रोफाइल पार्टी :-
FIR में बताया गया है कि 28 मई को 17 साल की बेटी हाई प्रोफाइल पार्टी में गई थी। यह पार्टी उनकी बेटी के दोस्त सूरज और हादी ने एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब में रखी थी। शाम 5:30 बजे वह घर के लिए निकली। पब में मिले आरोपियों ने उससे कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। इसलिए वह कार में बैठ गई। जिसमें पहले ही 3-4 लड़के बैठे थे।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है। वह पूरी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

इधर, मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा- 'जब कार अंधेरे में सुनसान जगह पर रुकी तो इन लड़कों ने एक के बाद लड़की से साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने से पहले सभी आरोपी एक पेस्ट्री की दुकान पर गए थे।

पीड़िता सिर्फ एक आरोपी को पहचान सकती है :-
पुलिस के मुताबिक पार्टी में पीड़िता के साथ विधायक के बेटे के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था। फिलहाल, पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान कर सकती है और उसका नाम भी बता सकती है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी भी नाबालिग है।

लड़की के बयान के बाद पुलिस ने धाराओं को बदलकर रेप केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने के लिए पब में पार्टी में शामिल लोगों और वहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई है।

पब मैनेजमेंट का कहना है कि यह नॉन एल्कोहॉलिक पार्टी थी। जहां आए लोगों को शराब नहीं सर्व की गई। पुलिस आस-पास लगे CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments