जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण इलाकों में बोरिंग की केबल चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं | जयपुर ग्रामीण के सामोद थाने में बोरिंग केबल की चोरी का मामला दर्ज हुआ है |
पीड़ित राम गोपाल सैनी पुत्र श्याम लाल सैनी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है | रिपोर्ट में बताया कि मैं ग्राम मोरीजा के वार्ड नंबर 1, सामोद रोड नीमड़ी का रहने वाला हूं | हमारे यहां पर खेत में नया बोरिंग करवाया गया है, जिसकी बाहर लगी कॉपर की केबल चोरी हो गई है |
रात को जब मैं 2 बजे बोरिंग चालू करने गया तो वहां मुझे केबल गायब मिली | टॉर्च की सहायता से देखा तो केबल काट कर ले जायी गयी दिखी | जबकि रात करीब 10 बजे मैं नीलगाय को भगाने के लिए बोरिंग की तरफ गया था, तो केबल लगी हुई थी | केबल चोरी रात 10 से 2 के बीच हुई | 200 मीटर केबल की कीमत करीब 27000 रुपए के लगभग है |
पीड़ित ने केबल चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर केबल बरामदगी करवाकर आर्थिक नुकसान से बचाने की बात कही |
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया | पुलिस में चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments