अभिरूचि शिविर में विद्यार्थी निखार रहे हैं व्यक्तित्व

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) सेठ एनके जाजोदिया राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से संचालित कला कौशल अभिरूचि शिविर में विधार्थी अपने व्यक्तित्व को निखार रहे हैं।

शिविर में शिक्षक व शिक्षिकाओं की ओर से सिलाई, कम्प्यूटर स्पोकन इंग्लिश, डांस तथा विभिन्न सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। 

शिविर प्रभारी महावीर पुनिया ने बताया कि शिविर में ‌शिक्षिका श्रीमति शशि शर्मा व श्रीमती संतरा बगडिया निर्देशन में बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं शिक्षक मिथलेश मील व तनसुख ओला के नेतृत्व में कम्प्यूटर , शिक्षक प्यारेलाल महला व छगन शास्त्री स्पोकन इंग्लिश जबकि श्रीमती तारामणि के सानिध्य में प्रशिक्षक पायल के नेतृत्व में डांस का प्रशिक्षण तथा सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह बगडिया व प्यारेलाल नायक द्वारा विभिन्न सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

शिविर के दौरान सोमवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा तेजस्वी प्रथम,सभा खोखर द्वितीय तथा कशीश किलानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा ने पुरस्कृत किया। विधालय के प्रधानाचार्य डॉ भवानी शंकर शर्मा ने शिविर को जनोपयोगी बताते हुए स्काउट का सार्थक प्रयास बताया।

रिपोर्ट :- बाबूलाल सैनी 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments