पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आष्टी कलां गांव को लिया गोद

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत आष्टीकलां सरपंच संतोष चौधरी के प्रयासों से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित तुनवाल की अनुशंसा पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गांव आष्टी कलां ,तहसील- चौमूं,जिला -जयपुर को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है |

ग्राम आष्टीकलां की जनता ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व ललित तुनवाल का आभार व्यक्त किया है | इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की । 

सरपंच संतोष देवी ने बताया कि यह ग्राम पंचायत आष्टी कला के लिए सौभाग्य की बात है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ने हमारे छोटे से गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेकर हमें बहुत बड़ी खुशी प्रदान की। 

इस अवसर पर सावरमल चौधरी पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी चौमू, आर. के. यादव (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बेरोजगार महासंघ),CA C.L. Yadav , CA BL Yadav, सुभाष चौधरी, दीपक, दिनेश, राजेंद्र, अशोक कुमावत, राजेंद्र सिंह, ममता, कंचन देवी सहित समस्त ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments