राजस्थान के शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा होंगे अब भारत स्काउट व गाइड राजस्थान प्रदेश संगठन के स्टेट कमिश्नर स्काउट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुर,जयपुर में दो दिवसीय स्काउट गाइड आर्गेनाइजिंग कमिश्नर की बैठक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड प्रदेश संगठन के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य की अध्यक्षता में स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में राजस्थान प्रदेश में स्कूल शिक्षा स्तर पर  सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारत स्काउट गाइड प्रवृति के सक्रिय संचालन,संख्यात्मक गुणात्मक प्रगति एवं भारत स्काउट गाइड संगठन को  स्कूल शिक्षा स्तर पर संबल प्रदान करने संबंध में निरंजन आर्य स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट गाइड प्रदेश संगठन राजस्थान ने प्रदेश के शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल को स्टेट कमिश्नर स्काउट पद पर मानद नियुक्ति प्रदान की। आज शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान गौरव अग्रवाल ने कार्यग्रहण किया।

सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट गाइड संगठन का यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि प्रदेश के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संगठन को जहां एक और स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर निरंजन आर्य का कुशल नेतृत्व प्रदान हो रहा है वहीँ  प्रदेश की शिक्षा जगत के निदेशक गौरव अग्रवाल के स्टेट कमिश्नर स्काउट पद पर कार्यग्रहण करने से प्रदेश के भारत स्काउट गाइड संगठन को संबल प्रदान होगा।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल के भारत स्काउट गाइड संगठन राजस्थान प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट पद पर कार्यग्रहण करने से उदयपुर जिले के शिक्षा एवं स्काउट गाइड जगत  के पदाधिकारियों, कब,बुलबुल, स्काउट, गाइड,रोवर्स, रेंजर्स और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छा गई   स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर इसके लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। पाण्डे ने बताया कि निश्चित ही स्काउट गाइड संगठन को शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा का कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रदेश के स्काउट गाइड संगठन को नयी ऊंचाईयों पर ले जाने में कामयाबी हासिल करेगा।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments