REET-2022 की मुख्य परीक्षा होगी जनवरी में:46,500 पोस्ट के लिए होगा एग्जाम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचर्स के 46 हजार 500 पदों पर अगले साल जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार सुबह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से की गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 46,500 पदों के लिए पात्रता परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अगले साल जनवरी में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए भी बड़ी भर्ती परीक्षा है। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। इसमें साल 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। वहीं भर्ती परीक्षा के बाद अगले तीन महीने में नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जायगा। कैंडिडेट को अगले साल अप्रैल तक ही नियुक्ति मिल पाएगी।

150 सवाल होंगे, एक तिहाई नंबर कटेंगे

- पेपर में कुल 150 सवाल होंगे। हर सही सवाल पर उम्मीदवार को दो नंबर मिलेंगे। गलत जवाब देने पर एक तिहाई (0.33) नंबर काटा जाएगा।

- इसके बाद काउंसलिंग शुरू कर उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- रीट-2021 में आवेदन करने वाले लेवल-2 के उम्मीदवारों को ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन फीस नहीं देनी होगी। वहीं, इस बार पात्रता परीक्षा में पास उम्मीदवारों की पात्रता 3 साल से बढ़ाकर आजीवन रहेगी।

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के लिए लेवल-1 और लेवल-2 दो अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें लेवल-1 की परीक्षा में सिर्फ एसटीसी किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक पढ़ाने का मौका मिलेगा।

वहीं, लेवल-2 की परीक्षा के लिए सिर्फ बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिलेगा। लेवल-1 और लेवल-2 दोनों ही परीक्षा के पेपर अलग-अलग पारियों में आयोजित किए जाएंगे।

राजस्थान में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की पिछले साल सितंबर को रीट परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसके 36 दिन बाद रीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया था।

इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया था। भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद लेवल-2 के पेपर के लीक होने सबंधी विवाद में सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments