दूल्हा दुल्हन को शगुन में पौधे देने से आएगी जीवन में खुशियां:सोनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तराखंड(संस्कार सृजन) शादी का बंधन जीवन के सफर में खुशियां लाती हैं, यह एक ऐसा पल होता है जो जीवनभर एक दूसरे के सुख दुःख में साथ निभाने की रस्में  होती हैं। राइका मरोडा, सकलाना में कार्यरत पर्यावरणविद्  वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी दूल्हा लोकेश व दुल्हन सोनम की शादी में कैम्पटी पहुंचकर वर वधू को शगुन में तुलसी का पौधा उपहार में देकर आशीर्वाद दिया।

वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं वर वधू को शगुन में पौधा देने से उनके जीवन में खुशियां आती हैं | जिस प्रकार पेड़ अपार खुशियां दूसरों को देकर खुश रहता हैं, उसी प्रकार अपनो के साथ खुश मिलकर जीने की प्रेरणा देते है पेड़ पौधे | उसी प्रकार शगुन में दिए पौधे के रोपण से जीवन में खुशियां आती हैं | हर अभिभावक को अपने बच्चों की शादी में शगुन में पौधा देकर इस धरती को उपहार स्वरूप एक पौधा अवश्य रोपे।

दूल्हे लोकेश ने बताया कि शगुन में दिया पौधा प्रकृति देवता का आशिर्वाद हैं | वहीं दुल्हन सोनम ने कहा कि प्रकृति की तरह औरत को माना जाता है, मेरा प्रयास भी इस धरा में निहित संसाधनों को बचाने का प्रयास किया जायेगा। 

कार्यक्रम में नरेंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, शिवेंद्र रावत, कमलेश, सिब्बल सिंह सजवाण, सावित्री देवी, अनसूया सिंह पवार, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments