जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 मई 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 18 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान को कष्ट रहेगा। भवन के रखरखाव एवं सुविधा पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृष राशि- मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भवन के सुविधा विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य
मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ की मनःस्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना पर विचार कर सकते हैं। मन अशान्त होगा। कार्यक्षेत्र में पुनः कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संचित धन में कमी आएगी।
सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च अधिक हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।
कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार से प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
धनु राशि- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर राशि- आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
कुंभ राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आलस्य अधिक रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं विवादों से बचें। किसी मित्र से कारोबार में वृद्धि के लिए सहयोग मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








.jpg)
0 Comments