जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर मण्डल की ओर प्रतापनगर स्थित हैप्पी होम स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर के पहले दिन बेटियों में दाखिले को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
सुरेन्द्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मावकाशके खाली समय में हर वर्ष की तरह ही स्काउट,गाइड बालक,बालिकाओं,गृहणियों, कामकाजी महिलाओं में श्रम के प्रति निष्ठा ओर उन्हें स्वरोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य को लेकर भारत स्काउट गाइड द्वारा ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर कल से शुरू किया गया है।
शिविर के संचालन व्यवस्थाओं में किशनलाल सालवी,लक्ष्मण सिंह चौहान,प्रेम शंकर सालवी,जय कुमार गांधी, सोहनलाल मेघवाल,डेजी निशा सहित अन्य प्रशिक्षक आदि सहयोग दे रहे हैं। शिविर के सफल संचालन में हैप्पी होम स्कूल के निदेशक जगदीश अरोड़ा एवं प्राचार्या डॉ सुषमा अरोड़ा का विशेष सहयोग मिल रहा है।
आज दाखिले के लिए बालक बालिकाओं महिलाओं ने शिविर में सिखाये जा रहे विषयों सिलाई,कढ़ाई,बुनाई,पेंटिंग,मेहंदी इंटीरियर डेकोरेशन,ब्यूटीशियन, सॉफ्ट टॉयज, कंप्यूटर बैसिक, इंग्लिश स्पोकन,आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए आवेदन किये।
पाण्डे ने यह भी बताया कि शिविर में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रहेगी। इसके लिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक उम्मीदवार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हैप्पी होम स्कूल प्रतापनगर पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो,शिक्षा प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर उपस्थिति होने पर शिविर में ही अभिरुचि अनुसार विषयों का चयन करते हुए फार्म भरकर अपना पंजीकरण ओर स्थान सुरक्षित करवा सकते हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments