दिव्यांग महेंद्र कुमार यादव बन रहे लोगों का सहारा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) इस मायारुपी संसार में हर कोई किसी से मदद की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन महेंद्र कुमार यादव खुद दिव्यांग होकर भी दूसरों का सहारा बन गए हैं |

जी हाँ दिव्यांग महेंद्र कुमार यादव ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के सभी लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं | महेंद्र कुमार यादव लगातार ग्रामीणों को घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उनको अपनी स्कूटी पर बिठाकर ई मित्र पर लाकर नि:स्वार्थ भाव से सेवा भी कर रहे हैं |

आज जैतपुरा निवासी कानाराम जाट का पेंशन के लिए आवेदन करवाया तो कानाराम जाट ने कहा कि मैं कई दिनों से जानकारी के आभाव में इधर उधर चक्कर लगा रहा था लेकिन मेरी पेंशन का आवेदन नहीं हो रहा था तो आज महेंद्र जी मेरे घर पर आए और उन्होंने ई मित्र पर साथ ले जाकर मेरी पेंशन का आवेदन करवाकर प्रिंट मेरे हाथ में सौंपा तो मेरे मन से उनके लिए दुआओं का भाव स्वत: ही उमड़ पड़ा | मेरे पास शब्द नहीं है उनका धन्यवाद देने के लिए |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेंद्र कुमार यादव ग्राम पंचायत जैतपुरा में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं और अब तक 30 ग्रामीणों का पेंशन, 2 पालनहार के लिए आवेदन करवा चुके हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments