जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्वोदय अभियान के तहत "हमारी धरोहर हमारा गौरव" स्लोगन के साथ गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन के ग्राम मलिकपुर तोरण स्थित ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार को लेकर रविवार 22 मई को सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक श्रमदान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। सामूहिक श्रमदान की रूपरेखा तैयार करने वाली प्रोफ़ेसर सी.बी.यादव एवं ललित तुनवाल ने कोर टीम के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की है।
जिसके अनुसार मलिकपुर स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर से प्रातः 6:30 बजे गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत गाते हुए पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाल कर लोग प्रातः 7 बजे बावड़ी में श्रमदान के लिए पहुंचेंगे। मलिकपुर सरपंच प्रतिनिधि नंच्छू यादव, दिनेश यादव, एडवोकेट भींवाराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता एन.सी.पारीक, प्रवीण दाधीच, राजेंद्र जांगिड़, चंद्रकला,चारू कुमावत, सुरेश बुनकर, राकेश शर्मा एवं लक्ष्मीनाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय मेजबानी का प्रबंधन किया जाएगा।
कोर टीम के सदस्यों ने बताया है कि देशभक्ति गीतों की धुन पर सामूहिक श्रमदान किया जाएगा तथा ग्रामीणों के सहयोग से छाछ राबड़ी, चटनी ठंडी रोटी, फलाहार एवं चाय-पानी एवं नींबू पानी की व्यवस्था की जाएगी। सामूहिक श्रमदान में स्थानीय स्तर पर प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति किस श्रमदान में अनिवार्य हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। प्रोफेसर सी.बी.यादव ने बताया कि सामूहिक श्रमदान के लिए लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पीसीसी मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल राजस्थान सरकार के युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा, धरोहर संरक्षण बोर्ड के उपाध्यक्ष सांवरमल मेहरिया, वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष राम सिंह राव, सर्वोदय अभियान से जुड़े हुए जसवंत गुर्जर, सारिका सिंह, कुलदीप पूनिया,अनिल बुरड़क, विकास बुडानिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे ।
मलिकपुर सरपंच सुनिता यादव बताया कि क्षेत्र के शीर्ष स्तर के सभी राजनीतिक नेताओं, पार्षदों पंचायत समिति सदस्यों एवं सरपंचों ने भी इस श्रमदान में सम्मिलित होने की स्वैच्छिक रूप से उत्सुकता दिखाई है। पंचायत समिति सदस्य स्नेहलता पारीक ने श्रमदान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया है। पीसीसी प्रभारी ललित तुनवाला ने बताया की "श्रमदान" गांधी द्वारा अपनाया गया का ग्राम स्वावलंबन एवं आत्मिक शुद्धि का सबसे बड़ा साधन है इसे लोगों के बीच सौहार्द एवं अपनी ग्रामीण धरोहर के प्रति आत्मिक लगाव बढ़ता है एवं इसी से गांव अपने खोए हुए स्वाभिमान को प्राप्त कर पाएंगे। प्रोफ़ेसर सी.बी. यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरांत बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से बजट आवंटन का प्रयास किया जाएगा।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







.jpg)
0 Comments