दुर्गापुरा में जिले के आदान विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दुर्गापुरा राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान आँडिटोरियम में उप निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद जयपुर एवं जयपुर जिला एग्रीकल्चर इन्पुटस डीलर संस्था द्वारा जयपुर जिले के आदान विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अतिरिक्त निदेशक कृषि आदान यशपाल महावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ । अतिथियों ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर  कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम को उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि डिप्टी आफिस में जिले के आदान विक्रेताओं के लिए हेल्प डेस्क लगाई जाए जिससे विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान में सरलता होगी। डिलर से सैमपल लेते टाइम डिलर को प्रथम पक्ष नही बनाने, बिना लाइसेंस के उर्वरकों पर रोक लगाने, बाहरी राज्यों के लोग बिना लाइसेंस के माल बेचने पर रोक लगाने तथा बिना लाइसेंस के आनलाईन वेबसाइट पर आदान प्रदान को रोकने सहित अन्य बातों पर बोले। 

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप उप निदेशक कृषि आई टी डाँ शंकरलाल बाबु, उप निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद जयपुर राकेश कुमार अटल, उप निदेशक कृषि विस्तार खण्ड जयपुर बी एल शर्मा संयुक्त निदेशक कृषि आदान रामगोपाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि आदान यशपाल महावत संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खण्ड जयपुर हरजीराम चौधरी, जायडा संरक्षक एवं जयपुर जिला उप जिला प्रमुख मोहन डागर, रायडा अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, जयपुर जिला एग्रीकल्चर इन्पुटस डीलर संस्था अध्यक्ष नवीन उपाध्यक्ष सुनिल सेठिया, अनन्त खण्डेलवाल, राजेन्द्र खण्डेलवाल, हनुमान सहाय सूठिया, मंगल चन्द यादव सहित जिले के आदान विक्रेता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments