श्रम के प्रति निष्ठा जागृत करना ही स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर का उद्देश्य- पाण्डे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय की ओर से हैप्पी होम स्कूल में 17 मई से हैप्पी होम स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में ट्रेनर शौभना भटनागर कुकिंग,ब्यूटीशियन ओर मेहंदी इंग्लिश स्पोकन डेजी निशा मेशी चंचल गोयल सिलाई कढ़ाई बुनाई पेंटिंग इंटीरियर डेकोरेशन, लक्ष्मण सिंह चौहान एरोबिक्स योगा सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड स्किल्स सोहनलाल मेघवाल,जय कुमार गांधी व्यक्तित्व निर्माण आदि विषयों का प्रशिक्ष दे रहे हैं।

सुरेंद्र कुमार पांडे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनर शौभना भटनागर ने आज कुकिंग ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के सलाद कटिंग,डेकोरेशन,टेबल डेकोरेशन,  ब्यूटीशियन में आईब्रो,थ्रेडिंग, मेनीक्योर, पेडीक्योर के टिप्स, मेहंदी में राजस्थानी, बोम्बे, अरेबियन,भरमा मेहंदी की डिजाइन बनाने के टिप्स दिए।

सिलाई विषय की ट्रेनर चंचल गोयल ने ड्राफ्टिंग,पेपर कटिंग, कच्चा पक्का, बखिया टांका,हुक,काज,बटन लगाने,कमल कसीदा और तुरपाई, बेग बनाना सीखाया।

डांस के प्रशिक्षक विनोद शर्मा ने डांस के प्राइमरी लेवल के स्टेप बताएं इंग्लिश स्पोकन की ट्रेनर डेज़ी निशा मेसी ने  अलग अलग आयु वर्ग के अनुसार अंग्रेजी के छोटे-छोटे सेंटेंस प्रोनाउन और इंग्लिश के प्रति भय ओर हिचक मिटाने के स्टेप बताएं। गीत संगीत के प्रशिक्षक प्रेम शंकर सालवी ने हारमोनियम,ढोलक,तबला,ओरगन आदि फर पर आरोहण,अवरोह बताया।

शिविर का संचालन किशन लाल सालवी प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायरा एवं प्रशिक्षण एवं संचालन व्यवस्थाओं में प्रेम शंकर सालवी,लक्ष्मण सिंह चौहान, जय कुमार गांधी, सोहन लाल मेघवाल,डेजी निशा मेशी आदि उपस्थिति रहकर सहयोग दे रहे हैं |

सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि शिविर में प्रातः स्वाध्याय कार्यक्रम में योग,आसन,सेवा श्रमदान, स्काउट गाइड स्किल्स, प्राथमिक चिकित्सा, मेडीटेशन,पर्सनैल्टी डलवपमेंट, एंकरिंग आदि की जानकारी दी जा रही है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments