जल ही जीवन है जल बचाओ जीवन बचाओ : अंजली नाथावत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सृष्टि के पंच भौतिक पदार्थ में से जल का सर्वाधिक महत्व है और यही जीवन का मूल आधार है। इस धरती पर जल के कारण ही पेड़ पौधे, वनस्पतियां,बाग बगीचे आदि के साथ प्राणियों का जीवन सुरक्षित है। 'जल है तो जीवन है' या ' जल ही अमृत है'। 

धरती पर जल अभाव की समस्या अब बढ़ती ही जा रही है। प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस भी मनाया जाता है।  हमारी प्राचीन संस्कृति में जल उचित समय पर जाने के लिए इंद्र और वरुण का पूजन किया जाता था। नदियों का सतवन किया जाता था। प्राचीन काल में हमारे राजा और समाजसेवी पेयजल हेतु कुओ, तालाबों आदि का निर्माण करवाते थे और जल संचयन करवाते थे। लेकिन आजकल स्वार्थी मनोवृति के कारण जल का ऐसा विदोहन किया जा रहा है जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम जल को संरक्षण प्रदान करें।   


पानी है अमृतधारा है, पानी है हर जीव का सहारा है। पानी का महत्व तो हम सबको पता है मगर दुर्भाग्य से उसकी कदर हम नहीं करते। आज पृथ्वी  70% पानी से ढकी है, जिसमें से सिर्फ 1% पानी इस्तेमाल करने लायक बचा है। " जल है तो कल है", बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है।                          ब्रश करते वक्त आमतौर पर एक नल से प्रति मिनट 5 लीटर पानी निकलता है और नल खुला छोड़कर 5 मिनट तक ब्रश करते हैं तो 25 लीटर पानी बर्बाद होता है। किसी नल से 1 सेकंड में एक बूंद पानी गिरती है तो 1 दिन में 22 लीटर, 1 महीने में 660 लीटर, 1 साल में यानी 365 दिन में 8030 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। आप सभी से निवेदन है की इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें और जल बचाएं जीवन बचाएं। हम पानी बना तो नहीं सकते लेकिन बच्चा जरूर सकते हैं |

लेखक : अंजली नाथावत


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments